|

शहर के इस थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत,पति गंभीर घायल

बीकानेर।गंगाशहर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उदयरामसर से जयपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर शाम करीब 7 बजे के आसपास हुआ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी सड़क किनारे जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चौथी देवी नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button