|

सरकारी महिला टीचर के घर लाखों की चोरी, अलमारी का लॉकर तोड़कर निकाले गहने-नकदी

THE BIKANER NEWS:-एक सरकारी महिला टीचर के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी होने का बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने मकान में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ा और इस वारदात को अंजाम दिया।

घट्टू निवासी शारदा विश्नोई ने नोखा थाने में इस चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह एक सरकारी शिक्षिका हैं और पिछले तीन वर्षों से जोरावरपुरा स्कूल के पास नोखा मंडी में एक किराए के मकान में रह रही हैं। उनका एक पुत्र राजवीर है, जो नोखा में ही पढ़ाई करता है।

शिक्षिका शारदा विश्नोई के अनुसार, उनका बेटा राजवीर उनसे पहले स्कूल से घर लौट आता है। इस कारण वह स्कूल जाते समय घर की चाबी पोर्च में ही रख दिया करती थीं। चोरी की इस घटना का खुलासा 15 अगस्त की सुबह हुआ। सुबह करीब 6 बजे जब शिक्षिका तैयार होने के लिए उठीं और उन्होंने अपनी अलमारी खोली, तो देखा कि अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था।

चोरी गए सामान का विवरण

लॉकर टूटा हुआ देखकर शक होने पर जब शिक्षिका ने अपनी अलमारी का सामान संभाला, तो उसमें से लाखों के जेवर और नकदी गायब मिली। चोरी हुए सामान में शामिल हैं:

  • ​करीब साढ़े तीन भरी का एक सोने का मादलिया सेट।
  • ​एक भरी का सोने का झूमरा सेट।
  • ​एक कानों की सोने की लटकन सेट।
  • ​दो सोने की बिंदी और एक सोने का मंगलसूत्र।
  • ​एक जोड़ी कानों के लूंग और दो जोड़ी चांदी की पायजेब।
  • ​गहनों के अलावा करीब तीस हजार रुपये नकद भी गायब मिले।

​शिक्षिका ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कोई अज्ञात चोर उनका यह सारा सामान चोरी करके ले गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button