|

बदहाली के आशु बहा रहा है स्वर्णनगरी का एक मात्र राजकीय जवाहिर चिकित्सालय,देखे वीडियो

जैसलमेर ( कैलाशबिस्सा)

स्वर्णनगरी का एक मात्र राजकीय जवाहिर चिकित्सालय अव्यवस्था पर बदहाली के आशुओं को बहा रहा है इस चिकित्सालय का बाहरी परिदृश्य का अवलोकन में चिकित्सालय की दोनों पेय प्याऊ को झरझर अवस्था का हवाला देते हुए ताले जड़ कर नोटिस चस्पा कर दिए।

मछली के समान प्यास से तड़फ रहे है मरीज

आखिर मजबूरी के चलते पेय पानी भी खरीद कर पीना पड़ रहा है।

वहीं ओपीडी के समक्ष दो पानी की टँकी रखी हुई हैं जो खुले ढक्कन से सराबोर जिसमें पानी में कचरा देखा गया।
आखिर किस महामारी को संकेत दे रहा है।
चिकित्सालय में भारी भीड़ में महिला पुरुषों मरीजों को पंक्ति में खड़े रोगियों को दरकिनार करते अपने रिश्तेदारों को प्राथमिकता दी जा रही हैं।

छाया दार टिनशेड पंखे के नीचे मरीजों द्वारा विश्राम किंतु पंखों में विद्युत नदारत, प्रतिनिधि ने जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की तत्काल पंखे चालू कर दिए गए।

लघु शंका के ताले जड़े हुए मात्र नोटिस चस्पा कर इतिश्री बाहरी श्रेत्र में लघु शंका करना मजबूरी बन चुका रोगियों को।

यत्र तत्र चिकित्सालय के भीतर वाहनों का जमघटअतिक्रमण से आम को पैदल चलना हुआ दुश्वार।
पार्किंग व्यवस्था के पश्चात भी चिकित्सालय के गेट नंबर 2 के बाहर सैकड़ों की तादाद में वाहनों की प्रदर्शनी का अंबार लगा हुआ।

गेट नंबर 2 पर व्यवस्थित पार्किंग गार्ड द्वारा देखी गई
हालातों को देखने से ज्ञात हुआ गेट नंबर 1 चिकित्सालय का बंद कर रखा हैऔर गेट नंबर 2 ही एक मार्ग जो कि आवागमन का बना हुआ मार्ग हैस्थिति इतनी बदतर हैआम स्वर्णनगरी वाशी ग्रामीणों को भयंकर समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है।

आखिर संबंधित प्रशासन इन समस्याओं से कब निजात दिला पाएगा केवल चस्पा करने से आम स्वर्णनगरी वाशियो की समस्याओं का हल नहीं होगा।
विभाग के आला अधिकारी स्वर्णनगरी वाशियो की दशा दिशा पर संज्ञान लेकर अव्यवस्थित समस्याओं से निजात नहीं मिला तो निःसंदेह मजबूरी के चलते निजी चिकित्सालय की रुख करना मजबूरी होना स्वाभाविक है।

देखे वीडियो

https://www.facebook.com/share/v/1JLQ8ZcCs3/

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button