|

फैक्ट्री के हाइड्रोलिक गेट में फंसी नौनिहाल,मौत

THE BIKANER NEWS. बीकानेर। शहर केबीछवाल थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री के हाइड्रोलिक गेट में फंसकर एक नौनिहाल की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एस एस फूड्स के हाइड्रोलिक गेट में पांच साल की बच्ची जूली की फंस गई। जिससे बच्ची लहुलूहान हो गई। कोई बचाता,इससे पहले बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस घटना से गेट खून से लथपथ हो गया। सूचना पर बीछवाल थाने के थानाधिकारी गोविन्द सिंह मौके पर पहुंचे और बच्ची को मोर्चरी भिजवाया। मृतका नौनिहाल के परिजनों के परिवाद पर मर्ग दर्ज हुई है। जानकारी मिली है कि जूली के परिजन आलू-चिप्स निर्माण की इस फैक्ट्री में श्रमिक का काम करते है। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button