|

बड़ी खबर:-कांग्रेस ने घोषित किए जिला अध्यक्ष,बीकानेर में दो बड़े नामों को मिली जिम्मेदारी

THE BIKANER NEWS:


बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान के जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। बीकानेर जिले में शहर और देहात — दोनों महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरे कमान संभालेंगे।

👉 बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष
मदन गोपाल मेघवाल को बीकानेर शहरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे मेघवाल के चयन को कार्यकर्ताओं में ऊर्जा लाने वाला कदम माना जा रहा है।

👉 बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष
देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर एक बार फिर विशनाराम सियाग पर भरोसा जताया गया है। सियाग पहले भी यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और ग्रामीण संगठन में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है।

कांग्रेस की इस नई नियुक्ति से बीकानेर में संगठन को नई दिशा और सक्रियता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं में भी नई टीम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।


Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button