|

इस थाना क्षेत्र में महिला से ज्यादती का मामला दर्ज, पति के दोस्त पर गंभीर आरोप

श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर)। कस्बे के एक गांव से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। विदेश में रहकर मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति की पत्नी के साथ उसके ही पति के दोस्त द्वारा ज्यादती करने का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़िता की रिपोर्ट पर श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता का पति विदेश में रहकर मजदूरी करता है। घरेलू जरूरतों के लिए उसने अपने दोस्त के माध्यम से रुपए घर भिजवाए थे। रुपए देने के बहाने आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा, जहां उसने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कीं और जबरदस्ती ज्यादती की।
आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता की फोटो-वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने फोन पर अपने पति को घटना की जानकारी दी, जिस पर पति ने आरोपी को फटकार लगाई। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के पति को विदेश में चोरी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की।


पीड़िता की शिकायत पर श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल संदीप द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button