|

दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय बालक की मौत, पिकअप चालक फरार

खाजूवाला क्षेत्र में सड़क हादसे में एक 6 वर्षीय मासूम की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
परिवादी राजू पुत्र मोतीपाल कश्यप ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भतीजा प्रशांत पुत्र रमेश कुमार मंगलवार शाम करीब तीन बजे ईंट भट्टे से खाजूवाला से 17 केबीडी जाने वाली सड़क के दूसरी ओर स्थित एक खोखे पर सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान 17 केबीडी की ओर से खाजूवाला की तरफ आ रही सफेद रंग की पिकअप के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में प्रशांत के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे संभाला, जबकि आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल बालक को तुरंत खाजूवाला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान 3 मार्च को मासूम ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button