|

नवंबर के पहले दिन महंगाई की मार,कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा,बढ़ सकता खाने पीने का खर्च

THE BIKANER NEWS:^नई दिल्ली। महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नए बदलाव के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 17 रुपए तक बढ़ गए हैं। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।
प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल सिलेंडर के नए दाम


दिल्ली: कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2810 रुपए से बढ़कर 2820 रुपए हो गई है। यानी 10 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
कोलकाता: कीमत 2954 रुपए से बढ़कर 2971 रुपए पहुंच गई है। यहां 17 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों का खर्च बढ़ेगा। गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का असर खान-पान की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।
इसके चलते होटल और ढाबों पर चाय-नाश्ता तथा अन्य खाद्य पदार्थ महंगे होने की संभावना है। वहीं शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में कैटरिंग का खर्च भी बढ़ सकता है।
इस बढ़ोतरी का सीधा असर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बजट पर पड़ेगा, जिसका बोझ आखिरकार आम ग्राहकों की जेब तक पहुंच सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button