|

बड़ी खबर: मिठाई की दुकान से डोडा पोस्त चूरा बरामद,दुकानदार गिरफ्तार,पुड़िया बनाकर नशा करने वालों को बेचने का आरोप

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांचू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मिठाई की दुकान से 1372 ग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 24 वर्षीय दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर डोडा पोस्त चूरा की पुड़िया बनाकर नशा करने वालों को बेचने का आरोप है।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पांचू पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आयोजित एक दिवसीय विशेष सघन अभियान के दौरान बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शिक्षण संस्थानों के आसपास भी चेकिंग अभियान चलाया गया।


पुलिस टीम ने की कार्रवाई
यह कार्रवाई एएसपी बीएल मीणा के निर्देशन में तथा पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
द बीकानेर न्यूज़ | नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button