|

जीत की बधाइयों के बीच आई मौत की खबर, नवनिर्वाचित सरपंच के घर पसरा मातम

बीकानेर। जिले के खाजूवाला क्षेत्र में पंचायत चुनाव में जीत की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब ग्राम पंचायत 8KYD की नवनिर्वाचित सरपंच सुखप्रीत कौर मान के ससुर मलकीत सिंह मान का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस दुखद घटना से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत 8KYD से सुखप्रीत कौर मान ने पंचायत चुनाव में 770 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद परिवार और समर्थकों में उत्साह का माहौल था। घर पर बधाइयों का सिलसिला चल रहा था, लेकिन अचानक मलकीत सिंह मान के निधन की खबर से खुशियां गम में बदल गईं।

770 वोटों से दर्ज की थी जीत

सुखप्रीत कौर मान की 770 वोटों से जीत को खाजूवाला क्षेत्र की तीसरी सबसे बड़ी जीत बताया जा रहा है। चुनावी सफलता के बाद परिवार जश्न के माहौल में था, लेकिन इस अप्रत्याशित घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

गांव में शोक की लहर

मलकीत सिंह मान के निधन की खबर फैलते ही ग्रामीणों और परिचितों का शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचना शुरू हो गया। लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। जिस घर में कुछ समय पहले जीत का जश्न मनाया जा रहा था, वहां अब मातम पसरा हुआ है।पंचायत चुनाव में मिली बड़ी जीत के बीच हुई इस दुखद घटना से परिवार और समर्थक स्तब्ध हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button