|

शहर के इस थाना क्षेत्र में 33 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर। लूणकरणसर तहसील के धीरेरा गांव में 33 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, धीरेरा निवासी भागीरथ मुंड ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके भाई जगदीश (33) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी के चलते 23 अक्टूबर 2026 की रात को जगदीश ने अपने मकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने 24 अक्टूबर को मर्ग दर्ज किया। मामले की जांच एएसआई धर्मवीर कर रहे हैं। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button