श्री रघुनाथ जी मंदिर में 367 वर्ष पुरानी रासलीला का आयोजन 26 अक्टूबर को


बीकानेर। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को तेलीवाड़ा चौक स्थित श्री रघुनाथ जी मंदिर में पारंपरिक रासलीला का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियाँ गणेश चतुर्थी से ही प्रारंभ कर दी गई थीं, जिसकी पूर्णाहुति एकादशी को होगी।यह रासलीला पिछले 367 वर्षों से निरंतर चली आ रही ऐतिहासिक एवं धार्मिक परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर रात्रि 12 बजे प्रभु की आरती के साथ माखन लीला, बाँसुरी लीला, महादेव लीला एवं बलि लीला का भव्य मंचन किया जाएगा।शरद पूर्णिमा की पावन रात्रि में पूर्ण चंद्रमा की चाँदनी में रखी गई आयुर्वेदिक खीर का प्रसाद भी श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा की चाँदनी में रखी खीर का विशेष धार्मिक एवं आयुर्वेदिक महत्व है।इस प्राचीन धार्मिक आयोजन का संचालन श्री रघुनाथ महोत्सव सेवा समिति द्वारा किया जाता है। समिति का उद्देश्य इस ऐतिहासिक परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखना तथा भावी पीढ़ियों तक भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं लोक परंपराओं की विरासत पहुँचाना है।समिति की ओर से समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन में सम्मिलित होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की जाती है।





































