|

अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, अमिताभ बच्चन के बंगले को निशाना बनाने की धमकी भरा ईमेल भेजा गया था, लेकिन यह ईमेल सीधे उनके घर तक नहीं पहुंचा। इसके बजाय मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके के एक स्कूल को भेजा गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

साइबर सेल कर रही जांच

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमकी भरा ईमेल किसने और किस उद्देश्य से भेजा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ईमेल में अमिताभ बच्चन के किस बंगले ‘जलसा’ या ‘प्रतीक्षा’ को निशाना बनाने की बात कही गई थी। ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। एहतियात के तौर पर अमिताभ बच्चन के घर के आसपास सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।पहले भी मिल चुकी हैं धमकियांमुंबई में इससे पहले भी इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीएमसी कार्यालय को भी पहले धमकी भरा ईमेल मिला था। इसके अलावा, 20 मार्च 2026 को मुंबई प्रेस क्लब को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिलने की जानकारी सामने आई थी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। धमकी की वास्तविकता और ईमेल भेजने वाले की पहचान जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button