|

बीकानेर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! अमेरिकी टैक्स और अकाउंटिंग में नौकरी

बीकानेर। शहर के युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। GLV Consultancy LLC की ओर से अमेरिकी टैक्स और अकाउंटिंग के क्षेत्र में 5 पदों पर भर्ती के लिए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

कंपनी सेक्रेटरी पुरुषोत्तम व्यास ने बताया कि इस पहल के तहत स्थानीय युवाओं को बीकानेर में रहकर अंतरराष्ट्रीय क्लाइंट्स के साथ काम करने और कॉर्पोरेट कार्यसंस्कृति का अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलेगा।प्रशिक्षण के साथ मिलेगा स्टाइपेंड और वेतन

कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती 3 महीने प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें ₹5,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद चयनित उम्मीदवारों को ₹15,000 प्रतिमाह वेतन पर काम करने का अवसर मिलेगा।ये होनी चाहिए योग्यताइस अवसर के लिए अंग्रेजी समझने की क्षमता, बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान और नई चीजें सीखने की रुचि रखने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अमेरिकी टैक्स, अकाउंटिंग और वित्तीय रिकॉर्ड से संबंधित काम शामिल होंगे।कंपनी के अनुसार, कार्यदिवस सोमवार से शुक्रवार तक रहेंगे।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए कार्य समय शाम 5:30 बजे से रात 2:30 बजे तक और महिला उम्मीदवारों के लिए दोपहर 3:30 बजे से रात 11:30 बजे तक निर्धारित है। महिलाओं के लिए कैब सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।23 अक्टूबर को होगा इंटरव्यूइच्छुक उम्मीदवारों के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।इंटरव्यू का स्थान: 3 नंबर बेसिक इंग्लिश स्कूल के पास, रूपजी कचौरी शॉप के सामने, नयाशहर, बीकानेर।उम्मीदवार नीचे दिए गए Google Form के माध्यम से अपना रिज्यूमे भेज सकते हैं आवेदन

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSd0WddazyZX8WZvD35hJ-foblo9yeESzUXJ10LpKZYr5O2sug/viewform?usp=dialog

संपर्क नंबर: 98319 03456

यह अवसर बीकानेर के युवाओं को अमेरिकी टैक्स और अकाउंटिंग जैसे विशेष क्षेत्र में कौशल विकसित करने, अंतरराष्ट्रीय क्लाइंट्स के साथ काम करने का अनुभव प्राप्त करने और अपने करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित हो सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button