मौसम अपडेट -आज फिर इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बीकानेर में बारिश के बाद बदला मौसम, सुबह महसूस हुई हल्की ठंडक; किसानों के लिए अलर्टबीकानेर। राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अक्टूबर का आधा महीना बीतने के बावजूद प्रदेश में कहीं गर्मी तो कहीं हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है।बीकानेर में भी देर रात हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस की गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
जयपुर, भरतपुर और शेखावाटी में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 अक्टूबर को जयपुर और भरतपुर संभाग के साथ शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव जारी है।श्रीगंगानगर में 55 एमएम बारिश दर्जमौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर में सर्वाधिक 55 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान डबोक में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।किसानों के लिए विशेष कृषि सलाहमौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों के लिए विशेष कृषि सलाह जारी की है। इसके तहत आगामी 48 घंटों के दौरान बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।विभाग ने किसानों से कहा है कि पककर तैयार फसलों को बारिश से बचाने के लिए आवश्यक इंतजाम करें। खुले आसमान के नीचे रखी फसलों के साथ-साथ कृषि अनाज मंडियों में खुले में रखे अनाज और जिंसों को भीगने से बचाने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।मौसम विभाग की सलाह है कि किसान बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों और कृषि उपज की सुरक्षा के लिए समय रहते जरूरी कदम उठाएं।



































