|

बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष करनाणी का हुआ स्वागत

आज स्थानीय विश्वकर्मा गेट के अंदर स्थित माहेश्वरी भवन भाग सं. 1 में बीकानेर माहेश्वरी समाज पदाधिकारियों, एवं समाज के पार्षदो ने बीकानेर माहेश्वरी सभा के जिलाध्यक्ष संजय करनाणी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।इसके साथ ही मीटिंग के दौरान उपस्थित समाज के गणमान्य लोगो, पदाधिकारियों, वर्तमान चयनित कार्यकारी मण्डल सदस्यों (पार्षदो) द्वारा वर्तमान माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर की गतिविधियों को असंवैधानिक रूप से चलाने पर अपना रोष प्रकट करते हुए उपस्थित जिला अध्यक्ष को हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा। उपस्थित पार्षदो एवं समाजबंधुओ ने जिलाध्यक्ष से यह मांग की कि वर्तमान में माहेश्वरी सभा (शहर) द्वारा कार्यकारी मण्डल सदस्यो के अधिकारो व समाज के संवैधानिक नियमो को दरकिनार करते हुए अपनी हठधर्मिता द्वारा निर्णय लिये जा रहे हैं व गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिला अध्यक्ष करनाणी ने अपने उद्बोधन में जहां एक ओर बीकानेर माहेश्वरी समाज बंधुओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन करने पर आभार प्रकट किया वहीं कार्यकारी मण्डल सदस्यो व उपस्थित समाज बंधुओ की बात को समझते हुए उन्हें उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।मीटिंग में समाज के गणमान्य जनो में महेश दम्माणी, अनिल सोनी (झूमर सा), आज्ञाराम पेड़ीवाल, विमल दम्माणी, राजकुमार टावरी, नरेन्द्र राठी, सत्यनारायण राठी, तोलाराम चाण्डक, शिव कुमार चाण्डक, अंकित बिन्नाणी, पवन राठी, भूरसीदास मूंधड़ा, राकेश बजाज, सुरेश मोहता, महेश मूंधड़ा, किशन चाण्डक, रमेश धन्न्नाणी, देवजी बजाज, मनोज बिहाणी, कन्हैयालाल राठी, रामरतन लखोटिया, बसन्त चाण्डक, विनोद झंवर के साथ ही समाजबंधु व पदाधिकारीगण उपस्थित थे। अनिल सोनी (झूमर सा) भवदीय

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button