|

बुजुर्ग दम्पति के घर मे शव मिलने से फैली सनसनी

बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में बुजुर्ग दंपति के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी मिली है कि एमपी कॉलोनी के सैक्टर नंबर 3/13 में 70 वर्षीय गोपाल वर्मा और 67 वर्षीय निर्मला वर्मा के शव मिले है। पता चला है कि मकान अंदर से बंद था। दो तीन दिन से किसी प्रकार का संपर्क नहीं होने के चलते तथा घर से बदबू आने पर पडौसियों ने पुलिस का इतला दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और एफएसएल की टीम को बुलाया है। जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी भी मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पीबीएम की मोर्चरी भिजवाया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति एक बेटा नोएडा और दूसरा विदेश में रहता है। जिनको पुलिस ने सूचना दे दी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button