|

गांधी जयंती पर मीडिया जगत का होगा सम्मान

बीकानेर। दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर ने बताया कि महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से 2 अक्टूबर को पत्रकार एवं मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन टी.एम. ऑडिटोरियम, गंगाशहर में किया जाएगा। समारोह में पत्रकारिता, समाचार पत्र, न्यूज चैनल, डिजिटल मीडिया, स्पोर्ट्स मीडिया, सोशल मीडिया, ब्लॉगिंग एवं कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।डीएसएफ की निदेशक निशा लिम्बा ने कहा कि समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सम्मान समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। सम्मानित किए जाने वाले प्रतिनिधियों के नाम भी लगभग तय कर लिए गए हैं। प्रत्येक मीडिया संस्थान से प्रतिनिधि का चयन कर उसे सम्मान प्रदान किया जाएगा। चयनित प्रतिनिधियों को संबंधित संस्थान की ओर से अधिकृत नाम के आधार पर आमंत्रित किया जाएगा।समारोह में बीकानेर पुलिस के सर्किल ऑफिसर को भी उल्लेखनीय कार्य एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।20 दिसंबर को ‘मिशन प्ले टू प्रोफेशन—खेल से करियर तक’ का शुभारंभसमारोह में दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के आगामी अभियान “मिशन प्ले टू प्रोफेशन—खेल से करियर तक” का भी आधिकारिक शुभारंभ किया जाएगा। अभियान के माध्यम से युवाओं और खिलाड़ियों को खेल क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों एवं संभावनाओं से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।फाउंडेशन की टीम की ओर से बताया गया कि गांधी जयंती पर आयोजित यह समारोह मीडिया के सकारात्मक योगदान को सम्मान देने और समाज में जागरूकता के प्रयासों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक पहल है। समारोह को लेकर फाउंडेशन की टीम द्वारा तैयारियां अंतिम रूप दी जा रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button