|

विवाहिता का आरोप—दो युवक घर में घुसे और बारी-बारी से किया दुष्कर्म, फिर दी धमकी

बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने दो युवकों के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर गणेश और किशन नाम के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 8 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान दोनों युवक उसके घर में घुस आए और उसे पकड़कर कमरे में ले गए। आरोप है कि दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद दोनों युवकों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे और उसके बच्चों को जान से मार देंगे। धमकी के चलते उसने तत्काल घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।बाद में पीड़िता ने अपने पति को घटना के बारे में बताया। आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पति और सास ने भी उसके साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके बच्चों को भी उनके कब्जे में रखा गया था।इसके बाद पीड़िता नोखा थाने पहुंची और अपने बच्चों को वहां से छुड़वाकर उन्हें अपने साथ बीकानेर ले आई। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उसने चिकित्सकों को मारपीट की जानकारी दी और उपचार करवाया।पीड़िता ने बाद में अपनी बहन और मां को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसने नोखा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button