रानी बाजार में मकान पर पुलिस की दबिश,दो महिला सहित तीन गिरफ्तार

बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। एसपी के निर्देश पर कोटगेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रानी बाजार क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर 17.65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रानी बाजार क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया। दबिश के दौरान पुलिस ने जितेन्द्र नाथ, ज्योति भाटी और सुमित्रा देवी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी वर्तमान में किराएदार के रूप में रह रहे थे और अलग-अलग स्थानों के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस अब आरोपियों से बरामद स्मैक के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।





































