|

बीकानेर: सड़क पर पड़े टूटे तारों की चपेट में आने से ओझा की दर्दनाक मौत, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कलेक्टर से की मुआवजे की मांग

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 23 जुलाई:-​बीकानेर शहर में गुरुवार सुबह एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई। सड़क पर गिरे बिजली के तारों को हटाने के प्रयास में एक युवक की करंट लगने से जान चली गई। इस घटना के बाद पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता डॉ. बी.डी. कल्ला ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर नगर निगम और बिजली कंपनी (BKESL) की लापरवाही की जांच और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 23 जुलाई 2026 को तड़के लगभग 5:00 बजे की है। रत्ताणी व्यासों के चौक निवासी श्री राहुल ओझा ने देखा कि नगर निगम/BKESL के प्लास्टिक कोटेड तार टूटकर सड़क पर गिरे हुए हैं। राहगीरों को किसी अनहोनी से बचाने के लिए, मानवता के नाते राहुल ने उन तारों को हटाने का प्रयास किया। तार प्लास्टिक कोटेड होने के बावजूद उनमें करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल ओझा का दुखद निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि मृतक राहुल ओझा अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके आकस्मिक निधन से परिवार के सामने रोजी-रोटी का गहरा संकट खड़ा हो गया है।

पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला ने कलेक्टर को लिखा पत्र

इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने बीकानेर के जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। पत्र में उन्होंने इस दुर्घटना का संज्ञान लेने का आग्रह करते हुए निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी हैं:

  • लापरवाही की जांच: नगर निगम और BKESL की घोर लापरवाही की तत्काल और निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
  • आर्थिक सहायता: मृतक परिवार का एकमात्र सहारा था, इसलिए राज्य सरकार के नियमानुसार पीड़ित परिवार को तुरंत उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि उन्हें इस विकट परिस्थिति में संबल मिल सके।

​इस ज्ञापन देने डॉ. बी.डी. कल्ला के अलावा पूर्व यूआईटी चेयरमैन यशपाल गहलोत, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य नेता रहे मौजूद

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button