|

अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बीदासर रोड स्थित तेजा मंदिर के सामने वन विभाग क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने की सूचना सामने आई। शव सड़क से करीब 50 मीटर अंदर झाड़ियों के बीच पड़ा मिला।

जानकारी के अनुसार सुबह घूमने निकले लोगों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ड्यूटी अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी भिजवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या कर शव को सुनसान क्षेत्र में फेंकने का प्रतीत हो रहा है।फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button