|

20 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ महिला गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।इसी क्रम में जामसर थाना पुलिस ने थानाधिकारी रविकुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने गश्त के दौरान ढाणी रतन सिंह, चक 3 डीएचएम रोही बदरासर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मूली कंवर को अवैध डोडा पोस्त के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रविकुमार के साथ उम्मेद, धर्माराम, रामनिवास, दिलावर और रोहिताश शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button