अलर्ट: राजस्थान में यहां पर आज रात होगा ब्लैकआउट,सायरन बजते ही बंद करनी होंगी लाइटें


THE BIKANER NEWS: आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए आज (20 अप्रैल) रात उदयपुर के सलूम्बर जिले में एक विशेष ‘ब्लैकआउट मॉक ड्रिल’ का आयोजन किया जा रहा है। हवाई हमले जैसी आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए यह पूर्वाभ्यास किया जाएगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यह केवल एक अभ्यास (Mock Drill) है, इसलिए घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें। मॉक ड्रिल से जुड़ी अहम बातें और नियम

समय: आज रात 8:00 बजे से 8:10 बजे तक (10 मिनट)
सायरन बजते ही बत्ती गुल: रात 8 बजे सायरन बजते ही सभी नागरिकों को अपने घरों, दुकानों और संस्थानों की लाइटें पूरी तरह बंद करनी होंगी। इस मॉक ड्रिल में पुलिस, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, चिकित्सा, नगर परिषद, बिजली-पानी विभाग सहित कई स्वयंसेवी संगठन हिस्सा ले रहे हैं। प्रशासन ने सभी से इस 10 मिनट के अभ्यास में सहयोग की अपील की है।





































