|

शहर के इस थाना क्षेत्र में ट्रक स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

बीकानेर। शहर के जयपुर रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जैन ढाबा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
मृतका की पहचान जयपुर रोड निवासी सविता पत्नी मनोज महावर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button