खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी,इस दिन रहेंगे मंदिर बन्द


राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन श्याम बाबा के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन 27 मार्च को भक्तों को दर्शन नहीं हो सकेंगे।मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा, पूजा एवं तिलक कार्यक्रम के चलते 27 मार्च (शुक्रवार) को आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे।
इसके तहत 26 मार्च रात 10 बजे से 27 मार्च शाम 5 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे।प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के बाद ही दर्शन के लिए आएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।





































