|

बड़ी खबर: भारत निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

THE BIKANER NEWS:-नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश के पांच प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आगामी विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंक दिया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए ताज़ा कार्यक्रम के अनुसार असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में अप्रैल के महीने में मतदान संपन्न कराए जाएंगे।

​इस घोषणा के साथ ही इन सभी चुनावी राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है और आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी गई है।

चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम

​चुनाव आयोग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, विभिन्न राज्यों में मतदान की तारीखें इस प्रकार तय की गई हैं:

पश्चिम बंगाल: 23 और 29 अप्रैल (दो चरणों में)

असम: 9 अप्रैल

केरल: 9 अप्रैल

पुडुचेरी: 9 अप्रैल

तमिलनाडु: 23 अप्रैल

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button