नयाशहर थाना क्षेत्र में सीवर लाइन की सफाई के दौरान मिली नोटों की गड्डियां,मचा हड़कंप

शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है।अंत्योदय नगर क्षेत्र उस समय हड़कंप मच गया जब सीवर लाइन की खुदाई के दौरान गड्ढे में नोटों की गड्डियां मिलने की सूचना सामने आई।

जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम क्षेत्र में सीवर लाइन की मरम्मत का कार्य कर रही थी। इसी दौरान मजदूरों को गड्ढे के अंदर प्लास्टिक में लिपटी हुई नोटों की गड्डियां दिखाई दीं।
मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नोटों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरामद राशि की गिनती की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पैसे वहां कैसे पहुंचे।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।




































