कल शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

बीकानेर। जीएसएस/फीडर रख-रखाव एवं पेड़ों की छंटाई जैसे अत्यावश्यक कार्यों के चलते गुरुवार 19 फरवरी को शहर व आसपास के कई क्षेत्रों में निर्धारित समयानुसार विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील की है।
🕗 प्रातः 08:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
मोहन कबाड़ी के पास का एरिया, ब्राह्मणों का मोहल्ला, पूगल रोड गणेश मोटर के पास, हनुमान जी मंदिर (पूगल रोड), डूडी स्टैंड के पास, बंगला नगर, बीएसटीसी स्कूल के पास, रिया, पूगल रोड, जाटों का मोहल्ला, भेरू जी की थान, ओड्डों की शान, गुर्जरों का मोहल्ला, गंगाजल परिषद के पास, प्रेस के पास, मेन रोड, गोपाल गहलोत के पास, मनमोहन स्कूल के पास, कड़वासरा चक्की, सब्जी मंडी के सामने, फुगल रोड, कपिल आइस फैक्ट्री के पीछे, एफसीआई रोड, पुराने शिव मंदिर के पास, एफसीआई गोदाम, सब्जी मंडी बैक साइड, इस्लाम नगर, ऊन मंडी के पीछे, शिव स्टूडियो एवं बंगला नगर क्षेत्र।
🕒 दोपहर 03:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक
रायसर गांव, मंडा कॉलेज, मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज, जैन ढाबा के पास, हनुमान नगर, जयपुर रोड स्थित थौलिया डेयरी, सिरेमिक फैक्ट्री के पास एवं रायसर डेजर्ट एरिया।
🕗 प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दैनिक भास्कर ऑफिस के पास, केसर देसर चौक, पिंक मॉडल स्कूल के पास, गिनाणी, सेंट पब्लिक स्कूल के पास, नोबेल पब्लिक स्कूल के पास, पंचमुख हनुमान मंदिर क्षेत्र।
🕤 प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
शिव मंदिर के पीछे एवं सुभाषपुरा क्षेत्र।
🕣 प्रातः 08:30 बजे से 11:30 बजे तक
नोखा रोड, भीनासर एवं रॉयल एनफील्ड शोरूम के पीछे का क्षेत्र।
🕛 दोपहर 12:00 बजे से सांय 04:00 बजे तक
मालू गेस्ट हाउस के पास, रांका-चोपड़ा मोहल्ला एवं महावीर चौक क्षेत्र।
🕢 प्रातः 07:30 बजे से 10:30 बजे तक
डी ब्लॉक, वल्लभ गार्डन क्षेत्र।
🕚 प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
गांधी कॉलोनी, पवनपुरी क्षेत्र।
🕣 प्रातः 08:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
बांदरा बास क्षेत्र।
विद्युत विभाग ने बताया कि कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। नागरिकों से निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक तैयारी करने की अपील की गई है।






































