|

बीकानेर:नयाशहर थाना क्षेत्र में शातिर तरीके से युवक की जेब से पार किए 35 हजार,घटना सीसीटीवी में कैद

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र के पूगल फांटा बस स्टैंड इन दिनों चोरों और जेबकतरों को रास आ रहा है, आज फिर यहाँ एक शातिर चोरी की वारदात सामने आई है, जहाँ दो चोरों ने फल खरीद रहे एक किसान को अपना निशाना बनाया।

भीड़ का फायदा उठाकर हाथ साफ

​मिली जानकारी के अनुसार, पूगल फांटा बस स्टैंड पर स्थित बिस्सा जी की दुकान के आगे एक किसान फल खरीद रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद दो शातिर चोरों ने बड़ी चतुराई से किसान की जेब में रखी 35,000 रुपये की गड्डी पार कर ली। पूरी वारदात पास ही स्थित बिस्सा जी की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस को सौंपी फुटेज, जांच शुरू

​पीड़ित किसान ने घटना के तुरंत बाद नया शहर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

10 दिन में दूसरी वारदात, दहशत में व्यापारी

​स्थानीय लोगों और व्यापारियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। बताया जा रहा है कि ठीक 10 दिन पहले भी बिस्सा जी की दुकान पर इसी तरह की चोरी की वारदात हुई थी। बस स्टैंड और पास ही सब्जी मंडी होने के कारण यहाँ दिन भर भारी भीड़ रहती है, जिसका फायदा उठाकर अपराधी सक्रिय हैं। लगातार हो रही इन वारदातों से क्षेत्र के व्यापारियों और आमजन में असुरक्षा का माहौल है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button