|

रानी बाजार ओवरब्रिज से व्यक्ति ने लगाई छलांग, गंभीर घायल

बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित रानी बाजार ओवरब्रिज से एक व्यक्ति द्वारा छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति अचानक ओवरब्रिज की रेलिंग पार कर नीचे कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार व्यक्ति को कई जगह गंभीर चोटें आई हैं।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना मिलने पर कोटगेट थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
पुलिस का कहना है कि व्यक्ति के छलांग लगाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। होश में आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button