बीकानेर: ‘खेजड़ी बचाओ-प्रकृति बचाओ’ अभियान को मिलेगी नई धार, शामिल होंगे शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर/बाड़मेर।पश्चिमी राजस्थान में मरुस्थलीय पारिस्थितिकी और पर्यावरण संरक्षण की गूंज अब और तेज होने जा रही है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर चल रहे जनआंदोलनों को मजबूती देने के लिए शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी 2 फरवरी को बीकानेर पहुंच रहे हैं। वे यहां आयोजित होने वाले ‘खेजड़ी बचाओ–प्रकृति बचाओ’ अभियान में मुख्य रूप से शिरकत करेंगे।

इस महाअभियान का उद्देश्य मरुस्थल की जीवन रेखा माने जाने वाले खेजड़ी वृक्ष, ओरण भूमि, गोचर और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना है। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि एक मंच पर जुटेंगे।
सड़क से सदन तक पर्यावरण की आवाज
विधायक रविन्द्र सिंह भाटी की पहचान एक ऐसे युवा नेता के रूप में है, जिन्होंने विकास के साथ-साथ पर्यावरण के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया है। वे लंबे समय से खेजड़ी और ओरण संरक्षण को लेकर मुखर रहे हैं।





































