Breaking:-पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कार से 50 लाख की चांदी जब्त,भारत माला रोड पर हुई कार्यवाही

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:- पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में बिना बिल की चांदी बरामद की है। पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये कीमत की 14 किलो 775 ग्राम चांदी जब्त की है। यह कार्रवाई बीकानेर आईजी हेमंत शर्मा के निर्देशों पर की गई।
क्या है पूरा मामला?
मिलो जानकारी के अनुसार हनुमानग़ढ़ जिले की टाउन पुलिस ने ये कार्यवाही की है।
हनुमानगढ़ डीएसपी (DSP) मीनाक्षी ने बताया कि टाउन पुलिस की टीम भारत माला रोड पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक कार को रुकवाया गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में चांदी मिली।
चालक नहीं दिखा पाया बिल
कार चालक की पहचान सुभाष चंद्र सोनी के रूप में हुई है। जब पुलिस ने उससे इतनी बड़ी मात्रा में चांदी ले जाने के संबंध में बिल या दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया। हालांकि, कार के दस्तावेज सही पाए गए।
BNS की धारा 106 में कार्रवाई
बाजार में चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में जब्त की गई 14.775 किलो चांदी की कीमत मौजूदा भाव के हिसाब से करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। बिल न होने पर पुलिस ने चांदी को जब्त कर लिया और धारा 106 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में टाउन थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई और एएसआई (ASI) कमलजीत सिंह सहित पुलिस टीम का विशेष सहयोग रहा। पुलिस फिलहाल चालक से पूछताछ कर रही है कि यह चांदी कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी।




































