|

रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,नही हुई अभी तक शिनाख्त

THE BIKANER NEWS.बीकानेर।, 24 जनवरी 2026।शहर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन स्थित वॉशिंग लाइन में खड़ी अवध आसाम एक्सप्रेस में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना सुबह करीब 10:15 बजे मिली।
सूचना मिलते ही खिदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर की टीम एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंची। समाजसेवी सोयब भाई, मोहम्मद जुनैद और राजकुमार खड़गावत ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई।
मौके पर पहुंची संबंधित रेलवे थाना पुलिस की निगरानी में शव को कब्जे में लिया गया। इसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल ले जाकर डॉक्टरी मुआयना करवाया गया तथा पहचान के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान के प्रयास जारी हैं और आसपास के थानों व लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड से मिलान किया जा रहा है।
इस दौरान खिदमतगार ख़ादिम सोसाइटी से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयब भाई तथा असहाय सेवा संस्थान से राजकुमार खड़गावत, मोहम्मद जुनैद, ताहिर हुसैन, रमजान, मोहम्मद सतार और रॉबिन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button