Breaking:-घुसकर नाबालिग का अपहरण, नकदी और बाइक भी ले उड़े आरोपी,मामला दर्ज

THE BIKANER NEWS:-:बीकानेर में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और चोरी करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि रविवार देर रात, जब वह अपने परिवार के साथ खेत पर बने घर में सो रहा था, तब आरोपी उसके घर में घुस आए।

क्या है पूरा मामला?
मामला बज्जू जिले के बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र का है जहाँ पर परिवादी ने बताया कि रात करीब 1 बजे जैसलमेर के मोहनगढ़ (लेखराम फांटा) निवासी बलदेव, रानी, रामदास और महावीर बावरी उसके घर आए। आरोप है कि ये लोग उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। जाते समय आरोपी घर में रखे 20 हजार रुपये नकद और पास के खेत में खड़ी टीवीएस मोटरसाइकिल भी चुरा ले गए।
पुलिस कर रही है जांच
बज्जू पुलिस ने लिखित रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच उपनिरीक्षक प्रेमसिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।





































