|

Breaking-बीकानेर में धर्म परिवर्तन की आशंका,पुलिस ने 35 लोगों को हिरासत में लिया

THE BIKANER NEWS:-​बीकानेर:- क्रिसमस के मौके पर कथित धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक घर से 35 लोगों को हिरासत में लिया है। मामला बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मोमासर का है जहां इन सभी को श्रीडूंगरगढ़ थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
​इलाज के बहाने बुलाकर दबाव बनाने का आरोप
​विहिप के श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन प्रमुख श्याम जोशी के अनुसार, उन्हें मोमासर गांव में लंबे समय से धर्म परिवर्तन की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। आरोप है कि एक घर में लोगों को “बीमारी ठीक करने” के नाम पर इकट्ठा किया गया था। वहां मौजूद लोगों पर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था। सूचना मिलते ही विहिप की टीम सुबह 6 बजे मौके पर पहुंच गई और पुलिस को सूचित किया।
​हिंदू संगठनों का विरोध
​विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे इस क्षेत्र में हो रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ लंबे समय से शिकायत कर रहे थे, लेकिन पहले कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संगठनों ने आरोप लगाया कि कई परिवारों को प्रभावित कर उन पर धर्म बदलने का मानसिक दबाव बनाया जा रहा है।
​पुलिस की जांच जारी
​इस मामले में पुलिस अभी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। थाने में लाए गए 35 लोगों से अलग-अलग स्तर पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर जांच कर रही है:
​क्या वहां वास्तव में जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था?
​या फिर लोग किसी अन्य सामाजिक या धार्मिक गतिविधि के लिए एकत्रित हुए थे?
​अधिकारियों का पक्ष
​फिलहाल पुलिस की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी से संपर्क नहीं हो पाया, वहीं एडिशनल एसपी (ग्रामीण) बनवारी लाल ने कहा कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पूछताछ पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button