|

जोधपुर: मेहरानगढ़ किले में गूंजा इतिहास, डॉ. जगदीश नारायण ओझा ने ‘रूखवाली भाछ’ पर किया पत्र वाचन

THE BIKANER NEWS:जोधपुर/बीकानेर:जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किले में आयोजित राजस्थान हिस्ट्री कांग्रेस (Rajasthan History Congress) के 39वें अधिवेशन में डॉ. जगदीश नारायण ओझा ने अपने शोध पत्र का वाचन किया।

राजस्थान हिस्ट्री कांग्रेस के 39वें अधिवेशन में इतिहास के कई अनछुए पहलुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान डॉ. जगदीश नारायण ओझा ने बीकानेर रियासत के इतिहास से जुड़े एक महत्वपूर्ण अध्याय पर प्रकाश डाला।

​उन्होंने अपने पत्र वाचन में महाराजा सूरत सिंह के शासनकाल की ऐतिहासिक घटनाओं और उस समय की प्रशासनिक व्यवस्था, विशेषकर ‘रूखवाली भाछ’ (एक प्रकार का सुरक्षा कर या व्यवस्था) के महत्व को विस्तार से समझाया। मेहरानगढ़ के ऐतिहासिक परिवेश में आयोजित इस सत्र में डॉ. ओझा के शोध को उपस्थित इतिहासकारों और विद्वानों ने खूब सराहा।

​गौरतलब है कि महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश ऐतिहासिक दस्तावेजों और ग्रंथों का एक समृद्ध केंद्र है, जहाँ इस अधिवेशन का आयोजन अपने आप में विशेष महत्व रखता है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button