Breaking:-हरियाणा होटल पर पुलिस का बड़ा छापा,नशे की हालत में मिली युवतियां,मैनेजर गिरफ्तार:-देखे वीडियो

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर।शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में पुलिस नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘हरियाणा होटल’ पर छापा मारा है। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला?
कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरियाणा होटल पर दबिश दी। रेड के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी ली, जहां युवतियां नशे की हालत में मिलीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उन्हें सखी सेंटर भिजवा दिया है।
मैनेजर गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर महावीर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान कमरों से नशे से जुड़ी कई आपत्तिजनक सामग्री और सबूत भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।
मालिक की भूमिका की जांच
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस होटल का मालिक द्वारिका प्रसाद सोनी है। पुलिस अब होटल प्रबंधन से जुड़े अन्य लोगों और मालिक की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और नशे व अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी चलता रहेगा।
देखे वीडियो👇👇https://www.facebook.com/share/r/1BtYGXjVUC/




































