Rajasthan:-10वी 12वी बोर्ड और वार्षिक परीक्षा से जुड़ी अहम खबर,शिक्षा विभाग ने बदला शैक्षणिक कैलेंडर

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर से बड़ी खबर | शिक्षा विभाग ने बदला शैक्षणिक कैलेंडर, अब बोर्ड और वार्षिक परीक्षाएं नई तिथियों पर

बीकानेर। शिक्षा विभाग ने अगले शैक्षणिक सत्र को 1 अप्रैल से शुरू करने की तैयारियों के साथ शिविर पंचांग में बड़ा बदलाव कर दिया है। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने संशोधित पंचांग जारी किया है, जिसके अनुसार 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षाएं और 9वीं–11वीं की वार्षिक परीक्षाएं नई तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।
नई परीक्षा तिथियां घोषित
📌 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षाएं :
12 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होंगी।
📌 9वीं–11वीं वार्षिक परीक्षाएं :
10 मार्च से 25 मार्च तक कराई जाएंगी।
निदेशालय के अनुसार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से अनुमोदन के बाद ये तिथियां अंतिम रूप से लागू होंगी।
5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा भी मार्च में
बोर्ड अनुमोदन के बाद 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की तिथियां तय की जाएंगी, परंतु विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये परीक्षाएं भी मार्च माह में ही होंगी।
कक्षा 3, 4, 6 और 7 की वार्षिक परीक्षाएं भी मार्च में
इन कक्षाओं की परीक्षाएं पहले अप्रैल–मई में होती थीं, लेकिन अब इन्हें भी मार्च में आयोजित करने का निर्णय किया गया है।
अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं जारी
9वीं से 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं, जो 2 दिसंबर तक चलेंगी।
शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि संशोधित पंचांग के अनुसार ही आगामी परीक्षाओं की तैयारी सुनिश्चित करें।



































