रांकावत भवन के पास सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप,जताया विरोध

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर। जस्सूसर मंडल अध्यक्ष कमल साध ने कल रांकावत भवन के पास हो रहे सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। इस पर उन्होंने तुरंत ठेकेदार को मौके पर बुलाया और जी-सीड्यूल (G-Schedule) की कॉपी मांगी।

ठेकेदार द्वारा नियमों के अनुसार कार्य नहीं करने की बात सामने आने पर कमल साध ने मौके पर जेईएन अमन जी को बुलाया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण सामग्री में भारी कमी पाई गई। इस पर कमल साध ने जेईएन को सख्त निर्देश दिए कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही काम होता रहा तो मोहल्लेवासी इस कार्य को रुकवा देंगे।
जेईएन अमन ने आश्वासन दिया कि आगे से सभी कार्य मानकों के अनुरूप ही किए जाएंगे और स्थानीय लोगों की मांग पूरी तरह उचित है।
इस दौरान मंडल पदाधिकारीगण रामसा छंगाणी, गोविंद पुरोहित, सुरेंद्र सिंह, महावीर सोनी, चंद्रप्रकाश गहलोत, अनिल ओझा सहित वार्डवासी मौजूद रहे और घटिया निर्माण का विरोध जताया।




































