|

राजस्थान बोर्ड का 10वीं और 12वीं परीक्षा फीस को लेकर बड़ा फैसला

THE BIKANER NEWS:-राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा फीस को लेकर अहम फैसला लिया है। बोर्ड ने आगामी सत्र 2026 की परीक्षाओं के लिए फीस ₹850 निर्धारित की है।

पहले की तुलना में यह संशोधन छात्रों और अभिभावकों के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। बोर्ड ने यह निर्णय परीक्षा संचालन की बढ़ती लागत और डिजिटल प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए लिया है।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, फीस जमा कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। वहीं, निर्धारित तिथि के बाद आवेदन करने पर लेट फीस अलग से देनी होगी।

शिक्षा विभाग का कहना है कि इस बार आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुगम बनाया गया है ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button