|

राजकीय शहरी स्वास्थ केंद्र का उद्घाटन,विधायक व्यास के पहुचने से पहले ही मंत्री से कटवाया फीता!

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर राजनीति में एक बार फिर से चर्चाओं का दौर गर्म है। विधायक और केंद्रीय मंत्री को करना था शहरी स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक के पहुचने से पहले ही मंत्री से कटवा लिया फीता। बाद में विधायक पहुचे और हाथ जोड़कर बाहर से ही निकल लिए। मौका था आज सोमवार को राजकीय शहरी स्वास्थ केंद्र मुक्ताप्रसाद नगर के उद्घाटन का जिसमें CMHO पुखराज साध ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास दोनो को उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया था। CMHO ने दोनो को 9 बजे का आमंत्रण दिया था और विधायक 9 बजकर 45 मिनट पर पहुचे। देखा तो उनसे पहले पहुचे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से CMHO ने फीता कटवा लिया था। ऐसे में विधायक जेठानंद व्यास बाहर से ही हाथ जोड़कर निकल गए।
वही जब द बीकानेर न्यूज़ ने CMHO पुखराज साध से बात की तो उन्होंने बताया कि हमने विधायक व्यास सहित सब को 9 बजे का समय दिया था जब वो नही पहुचे तो उनके PA को फ़ोन भी किया था।, उसके बाद केंद्रीय मंत्री समय पहुच गए तो उनसे फीता कटवा लिया। हालांकि शिलान्यास मंत्री और विधायक को साथ ही करना था। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा बनी हुई है की विद्यायक व्यास की अनदेखी हुई है। क्या थोड़ी देर विधायक का और इंतजार नही हो सकता था जबकि विधायक व्यास के पीए ने फ़ोन पर कहा भी था कि वो रास्ते मे ही है, कार्यक्रम में बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलगुरु अखिल रंजन गर्ग, कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बीआर छींपा, अशोक बोबरवाल, राजेंद्र पंवार, दिनेश शर्मा, संजय वशिष्ट, कौशल शर्मा, जितेंद्र राजवी, मालचंद इनखिया, अशोक जनागल, संतोष मेहरड़ा, फारूक चौहान, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. सीएस मोदी, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. नवल गुप्ता, डॉ रमेश गुप्ता, डॉ कैलाश गहलोत, डॉ राजीव सोनी, डॉ योगेश साध, श्रवण वर्मा, मालकोश आचार्य, नकुल शेखावत, शहरी सीएचसी की ओर से डॉ सोनम सेठी, डॉ सत्य प्रकाश खत्री, डॉ कपिल सारस्वत, डॉ विश्वजीत जोशी, डॉ यामिनी शर्मा, गणेशाराम उपाध्याय, दीपक छंगाणी, राजकुमार सक्सेना सहित स्थानीय गणमान्य व्यक्ति व आमजन मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button