|

डूडी के अंत्येष्टि स्थल में बदलाव, पूर्व सीएम गहलोत,डोटासरा सहित कई राज्य मंत्री होंगे शामिल

THE BIKANER NEWS:- बीकानीर:- किसान केसरी के नाम से प्रसिद्ध कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वरलाल डूडी का बीती रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर छा गई। रामेश्वर डुडी के अंत्येष्टि स्थल में बदलाव हुआ है।ड्यूनेक मोटर नोखा रोड़, उदयरामसर पर होगा रामेश्वर जी डुडी का अंतिम संस्कार नोखा रोड़ उदयरामसर स्थित Dunac Motors परिसर में होगा अंतिम संस्कार

इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम यात्रा में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकराम जूली सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे।

डूडी के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, गोविंद डोटासरा, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, गोविंद मेघवाल, डॉ. बी.डी. कल्ला, भंवर सिंह भाटी, विधायक अंशुमान भाटी, जेठानंद व्यास, विश्वनाथ मेघवाल, सुमित गोदारा, ताराचंद सारस्वत और पूर्व विधायक बिहारी विश्नोई ने गहरा शोक व्यक्त किया।

इसके अलावा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, बिशनाराम सियाग समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

रामेश्वर जी डुडी का अंतिम संस्कार 1 बजे
श्री रामेश्वर जी डुडी के अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा बीकानेर पहुंचकर श्री रामेश्वर डूडी (पूर्व नेता प्रतिपक्ष, राजस्थान विधानसभा) के सम्मिलित होंगे।
राज्य सरकार के मंत्री और कई राजनेताओं के भी बीकानेर पहुंचने की खबर

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button