|

शहर का मंगल सिंह पार्क के इर्द गिर्द छाया गंदगी का साम्राज्य प्रशासन बेखबर

जैसलमेर (कैलाश बिस्सा)स्वर्णनगरी के हनुमान चौराहे से रेलवे स्टेशन की मुख्य सड़क पर जलदाय विभाग के पास मंगल सिंह पार्क बना हुआ है जिसमें शहर के पुरुष, महिला और बच्चे बहुसंख्यक में प्रात और शाम को शुद्ध वातावरण के लिए घूमने,‌‌खेलने और व्यायाम करने आते हैं । किंतु ऐसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल के पास कचरा फैलना शहर के आमजन के स्वास्थ्य की साथ खिलवाड़ हो रहा है कचरा पात्र की स्थिति देखे तो पूर्ण रूप से भरा हुआ है वहीं पर दो श्वान गन्दगी का सेवन में जुटे हुए थे ।

यह इस शहर का दुर्भाग्य ही।कहा जा सकता है इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि स्वर्ण नगरी के भीतरी भागों की सफाई व्यवस्था पर निःसंदेह प्रश्न चिन्ह ? नगर परिषद और जिला प्रशासन ने रेलवे स्टेशन से इन्दिरा स्टेडियम तक के क्षेत्र को चमकदार बनाया है । किंतु शहर के अधिकांश गलियों की सफाई व्यवस्था भी असंतोषजनक है ।आये दिन गोपा चौक से अमर सागर प्रोल तक नालियों का गंदा पानी बहता रहता है। संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन को तत्काल गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेकर आम नागरिकों को प्रदूषित वातावरण से कब सुरक्षित करेगा स्वर्णनगरी वाशिंदों केलिए संबंधित प्रशासन पर एक सवालिया निशान बन चुका है

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button