Bikaner:-नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में 24 वर्षीय महिला गिरफ्तार,जूठे केस में फंसाने की धमकी देकर किया लैगिक शोषण

THE BIKANER NEWS:-,बीकानेर, बीकानेर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमे बीकानेर पुलिस ने एक महिला को नाबालिग लड़के के साथ यौन उत्पीड़न कर जूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने और रुपये हड़पने के आरोप है में गिरफ्तार किया है। ऐसे मामले ज्यादातर पुरषों के खिलाफ आते है मगर इस बार मामला महिला के खिलाफ है।

परिवादी ने 24 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक के मार्फत शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें आरोप लगाया कि शादीशुदा महिला ने उसके नाबालिग पुत्र का लैंगिक शोषण किया। खाते से रुपए भी निकलवाए। फिर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इतना ही नहीं 10 हजार रुपए का मोबाइल भी ले लिया। बाद में जब पीड़ित नाबालिग लड़के ने महिला की मांगें मानने से इनकार किया तो महिला ने उल्टा पुलिस थाना नाल में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया लेकिन जांच में महिला के आरोप झूठे पाए गए और उसी के खिलाफ मामला प्रमाणित हुआ। नापासर पुलिस ने मामले की जांच कर महिला को जेल भेज दिया है।



































