आज वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भाजपा कार्यालय में प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

जैसलमेर( कैलाश बिस्सा)

भाजपा के जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा के कथनानुसार
वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री अरुण चतुर्वेदी जी आज 23/09/2025 (मंगलवार) शाम 4.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में जिले के सभी प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। अतः सभी पार्टी कार्यकर्ता एवं प्रत्येक समाज के प्रबुद्धजनों के निवेदन है कि आज 4.30 बजे पार्टी कार्यालय आवश्यक रूप से पधारे।
सभी पार्टी कार्यकर्ता इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और उनके विचारों से लाभान्वित होंवे।
इस कार्यक्रम के पश्चात जिला कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया जाएगा। सभी जिला पदाधिकारियों इस बैठक में आवश्यक रूप से अपेक्षित है




































