नवरात्रा व शतचण्डी पूजन अनुष्ठान 22 से

शारदीय नवरात्र में नत्थूसर गेट के बाहर िस्थत आशापुरा मंदिर के पास आशा आश्रम में नौ दिवसीय नवरात्र और शतचण्डी पूजन अनुष्ठान का आयोजन होगा। पंडित सत्यनारायण कलवाणी के अनुसार पूजन अनुष्ठान की शुरूआत 22 सितंबर को होगी। इस अवसर पर गणेश पूजन, मां भगवती का पूजन-अर्चन आवरण, सभी देवी-देवताओं का आह्वान, नवग्रह, षोडश मातृका, सर्वतो भद्रमण्डल, एक लिंग भद्र मण्डल, वास्तु मण्डल, क्षेत्रपाल, योगिनी सहित देवी-देवताओं का पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच होगा।

पूजन कर्म पंडित कपिल देव ओझा और पंडित भंवर लाल कलवाणी के संयुक्त आचार्यत्व में होगा। पंडित भरत कुमार के अनुसार इस अवसर पर रोग निदान भैरव का पूजन और अर्चन किया जाएगा। शतचण्डी पूजन अनुष्ठान में 17 वेदपाठी ब्राह्मणों की ओर से नवरात्र के दौरान 108 दुर्गा पाठ का वाचन किया जाएगा। नवरात्र पूजन अनुष्ठान की पूर्णाहुति 2 अक्टूबर को होगी। इस दौरान पाठात्मक हवन विभिन्न औषधियों से किया जाएगा। पूजन व पुण्यवाचन होगा।































