|

शमशान भूमि में कब्जे का विरोध करने गए समाज के प्रतिनिधियों के साथ मारपीट और जानलेवा हमला:-देखे वीडियो

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर,शहर में अब श्मशान घर की भूमि भी सुरक्षित नही,कब्जे की नीयत से अवैध निर्माणकार्य करवाने के आरोप, रोकने गए लोगो के साथ मारपीट। ताज़ा मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है जहां पर कब्जे का विरोध करने पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ है। गंगाशहर थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया की गत दिनों भीनासर मुरली मनोहर मंदिर के पीछे वाल्मीकि मोहल्ले में वर्षों पुराने शव विश्राम घर की भूमि पर खुशाल बारासा पुत्र फागूराम निवासी भीनासर ने इस भूमि पर निर्माण सामग्री मंगवा ली और झोपड़ी बना ली । और जब सर्व समाज के प्रतिनिधियों केवल चंद सोलंकी , गोरधन परिहार , प्रदीप लखोटिया , गणपतराम कुम्हार, बजरंग सांखला , सुगनाराम कुम्हार , गोविंद सिंह राजपूत सूर्यप्रकाश ताँवनीया , माणक सुथार और अन्य समाज के सामूहिक प्रतिनिधि मंडल ने निर्माण और अतिक्रमण से रोका तो खुशाल , प्रेम , ओमप्रकाश ,प्रकाश चांगरा ,रितिक , कैलाश , अनिल , अक्कू , तरुण और विजय ने सामूहिक हमला करदिया । प्रेम बारासा ने गोरधन परिहार के मुंह पे ईंट से चोट मारी।मारपीट का वीडियो भी घटना स्थल पे लोगो ने बनाया । कल दिनांक 16 सितंबर को थाना गंगाशहर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुवा और थानाअधिकारी से आरोपियो की जल्द से जल्द गिरफ़्तार करने की माँग की गई ।

देखे वीडियो👇👇👇

https://www.facebook.com/share/v/14RMZF2eyDb/

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button