पश्चिम विधायक व्यास के भाई का सोशल मीडिया पर किया कमेंट्स चर्चा में,सियासी गलियारों में हो रही है चर्चा!

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, कुछ दिनों पहले बीकानेर में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी थी, हालांकि उसके बाद उन्होंने उसको किसी की शरारत बताई और कानूनी कार्यवाही की बात कही थी,!

अब वीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के भाई का एक कमेंट्स का स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया में हो रही है, विधायक के भाई दुर्गा शंकर व्यास ने गोचर भूमि को लेकर शेयर की गई एक पोस्ट फेसबुक पर शेयर की और बाद में उस पर एक कमेंट्स भी किया जिसमें वो जिला कलेक्टर और BDA सचिव अर्पणा गुप्ता को हस्ताक्षर अभियान चलाकर हटाने की कही बात कह रहे है!
हालांकि अब वो पोस्ट और कमेंट्स उनकी फेसबुक पर दिखाई नही दे रहे है,हो सकता है डिलीट कर दी गयी हो,लेकिन उनका कमेंट्स अब सियासी गलियारों में चर्चा में है, यूजर्स सोशल मीडिया पर सवाल भी कर रहे है कि ये आपकी राय है या विधायक भी यही सोच रहे है! अब देखना है कि इस पर विधायक के भाई का क्या रिएक्शन आता है!
👇👇👇हालांकि द बीकानेर न्यूज़ इस वायरल स्क्रीन शॉट की पुष्टि नही करता है!





































