|

रोजगार सहायता शिविर का आयोजन कल


जैसलमेर 9 सितम्बर । जिला रोजगार कार्यालय जैसलमेर द्वारा एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन आज बुधवार, 10 सितम्बर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.), गॉधी कॉलोनी रोड़, जैसलमेर में आयोजित किया जा रहा है।


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस शिविर में बेरोजगार युवाओं को प्लेसमेन्ट एजेन्सी के माध्यम से रोजगार दिलाये जाने के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा युवाओं को प्लेसमेन्ट एजेन्सी के माध्यम से रोजगार दिलाये जाने के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा युवाओं को विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी।
उन्होंने ने बताया कि इस शिविर में 550 रिक्त पदो के साथ निम्न कम्पनियों के माध्यम से बेरोजगार युवाओ का प्रारम्भिक चयन किया जाएगा। इस शिविर में भाग लेने वाली प्रमुख कम्पनियां नवीन टेªक्टर्स प्राईवेट लिमिटेड, जैसलमेर, श्रीराम मोटर्स, जैसलमेर, फोर्ट रजवाड़ा, होटल, जैसलमेर, यदुवीर टेªडर्स, जैसलमेर, अशोका फिलींग स्टेशन, जैसलमेर, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड, जैसलमेर, एस.आइ.एस, जैसलमेर, प्रिंसिपल सेक्यूरिटी कम्पनी, जैसलमेर, यूथ फॉर जॉब फाउण्डेशन, जैसलमेर (केवल दिव्यांगजनो के लिए), भारतीय जीवन बीमा कम्पनी, जैसलमेर, परिश्रम रिसोर्स, जैसलमेर इत्यादि कम्पनियों को आमंत्रित किया गया हैं। जो कि शिविर स्थल पर ही साक्षात्कार लेकर युवाओं का प्रारम्भिक चयन करेगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बेरोजगार युवाओं को विभिन्न व्यवसायों में आरएसएलडीसी के माध्यम से कौशल विकास में प्रशिक्षण की जानकारी व पंजीयन कर चयन किया जायेगा। ताकि ये युवा अपने हाथ में हुनर लेकर अपनी आजीविका चला सकें। साथ ही जिला रोजगार अधिकारी ने सभी बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया कि वे मेले में अपने शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र व आवश्यक दस्तावेज मय तीन फोटोग्राफ लेकर शिविर स्थल पर 10 सितम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई. टी. आई.), गॉधी कॉलोनी रोड़, जैसलमेर में उपस्थित होवें और इस मेले में भाग लेने के लिए https://forms.gle/iyc6xmxRYZ2yJzWw8 इस लिंक के माध्यम से पंजियन करके भाग ले सकेंगे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button